ज़िन्दगी से मिले कई लिहाफ़ उधड़े हुए,
और हम रफ़ू करते गए...
दिल के जख़्म पर कोई मरहम नहीं लगाता,
पर हर कोई सलाह देने का शौक़ रखता है
वो एक तूफ़ान सा था,
ये बात और है
कि उसने मेरे अंदर के तूफ़ान को
समंदर बना दिया
ख्वाबों में जो हँसता है, असल में वही रोता है,
और जो रोता है, वही दुनिया को हँसाता है